बसपा की लोकसभा प्रत्याशी और पार्षद जन्नत जहां ने शुक्रवार को धनास की पुनर्वास कॉलोनी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने मकान की किस्त जमा करने वाले केंद्र, डिपो सेंटर और पानी की सुविधाओं को देखा। जन्नत ने प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर नाराजगी जताई।
उन्होंने वहां लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। उनके साथ बसपा के संयोजक हाफिज अनवर उल हक, पार्षद नरेश कुमार, मुख्य महासचिव संजीव बब्बर, महासचिव सलीम खान, मुल्ला रफीक मियां भी साथ थे।