फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जून को गुरूनानक लाइब्रेरी में जुटेंगे बीएसएनएल पेंशनर्स

Sat, 23 Jun 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
बीसीसीआई
विज्ञापन
 बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जनरल बॉडी की बैठक 26 जून को जालंधर की गुरुनानक लाइब्रेरी में होगी। बैठक में लगभग 200 सदस्य हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी एसोसिएशन के प्रधान मनमोहन सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक में दौरान पेंशनरों के सामने आ रही दिक्कतों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मनमोहन सिंह ने कहा कि चिकित्सा संबंधी बिलों का भुगतान चार महीनों से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उनकी मांग है कि चिकित्सा संबंधी बिलों की अदायगी का जल्द प्रबंध हो। इसके अलावा केंद्र सरकार से अनुरोध है कि बीएसएनएल में तीसरे वेतन आयोग की सिफारिशों को शीघ्रता से लागू करवाएं। इसकी मंजूरी बीएसएनएल बोर्ड का डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन्स (डीओटी) मिनिस्ट्री ऑफ आईटी द्वारा पहले ही दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इन अनावश्यक देरी से बीएसएनएल पेशनरों में रोष है। मौके पर सेक्रेटरी जीएस बावा, सहायक सचिव आरके धवन, जोगिंद्रपाल शर्मा, ओपी आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें