फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में सर्च अभियान चलाया

Sun, 31 Dec 2023 05:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/ममदोट (पंजाब)

सार

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने भारतीय सीमा में ड्रोन भेजा है। आवाज सुनने के बाद बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि वह सुरक्षित लौटने में कामयाब रहा। मामला पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर का है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार सुबह चार बजे आसमान में मंडरा रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान लौट गया। कयास लगाया जा रहा है कि ड्रोन हेरोइन व हथियार की खेप फेंक गया है। पुलिस और बीएसएफ जवानों ने इलाके में संयुक्त सर्च अभियान चलाया। खबर लिखे जाने तक सर्च टीम के हाथ कुछ नहीं लगा है।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में खेप फेंक कर लौट रहा था। इसी दौरान बीएसएफ की बीओपी जोगिंदर के पास गश्त कर रहे जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई पड़ी। जवानों ने उस पर ताबड़तोड़ करीब 50 गोलियां दागीं लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाकिस्तान लौट गया। बीएसएफ जवान इस साल फिरोजपुर सेक्टर में लगभग 32 पाकिस्तानी ड्रोनों को गिरा चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें