फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF जवान की डयूटी के दौरान मौत, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

Mon, 26 Sep 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरवाला(रोहतक)
विज्ञापन
श​हीद सैनिक कुलवंत सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएसएफ में तैनात 32 वर्षीय जवान कुलवंत की ड्यूटी के दौरान मणिपुर में अचानक मौत हो गई। अंतिम संस्कार में काफी लोग उमड़े।
विज्ञापन


रविवार को जैसे ही शहर के वार्ड 17 निवासी जवान कुलवंत का पार्थिव शरीर बरवाला पहुंचा तो शहर के लोग दर्जनों की संख्या में जवान को अंतिम विदाई देने के लिए शहर के श्मशान भूमि तक पहुंचे।

इस दौरान तहसीलदार राजेश कुमार व थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह भी मौके पर पहुंचे व जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान हरियाणा पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने अलग अलग सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और तीन बेटियां पीछे छोड़ गया कुलवंत

श​हीद सैनिक कुलवंत सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीएसएफ में तैनात बरवाला के वार्ड 17 निवासी कुलवंत सिंह पिछले 5 माह से मणिपुर में कांस्टेबल के तौर पर तैनात थे।

बीएसएफ के एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि कुलवंत जब ड्यूटी पर तैनात था उस समय वह अचानक फर्श पर गिर गया। उसे तुरंत अन्य जवान उपचार के लिए लेकर गए वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि कुलवंत की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रविवार सुबह कुलवंत के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

फौजी कुलवंत परिवार में पत्नी व तीन बेटियां हैं। बता दें कि कुलवंत के पिता लीलू राम भी बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, ताऊ ईश्वर भी बीएसएफ से रिटायर हैं व ताऊ का बेटा कृष्ण भी बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें