फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पंजाब में बीएसएफ ने मार गिराए छह पाकिस्तानी ड्रोन, एक किलो से अधिक हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद

Fri, 25 Jul 2025 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों ने बुधवार रात अमृतसर के मोढ़े गांव के पास पांच ड्रोन मार गिराए। 
विज्ञापन
Demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर जिले में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान की ओर से आए छह ड्रोन को मार गिराया और एक किलो से अधिक हेरोइन व तीन पिस्तौल बरामद की है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों ने बुधवार रात अमृतसर के मोढ़े गांव के पास पांच ड्रोन मार गिराए। 

विज्ञापन


इस दौरान तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन और 1.070 किलो हेरोइन के पैकेट बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के भी एक अन्य घटना में अटारी गांव के पास एक और ड्रोन मार गिराया व दो मैगजीन बरामद की गई। वहीं, तरनतारन के डल गांव के पास एक अन्य घटना में बीएसएफ के जवानों ने धान के खेत से एक पिस्तौल और एक मैगजीन के पुर्जे बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें