फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तान से आया ड्रोन, हेरोइन लेने पहुंचा तस्कर काबू, 3.4 किलो हेरोइन बरामद

Sun, 28 May 2023 09:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

खासा सेक्टर हेडक्वार्टर के तहत अटारी सीमा पर बीएसएफ के जवान शनिवार की रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात करीब 9.35 बजे धनोए खुर्द इलाका में गश्त कर रहे जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी, तो उस पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर  में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने शनिवार की रात अटारी सीमांत गांव धनोए खुर्द के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया। इसके साथ ही बीएसएफ जवानों ने ड्रोन से गिराई हेरोइन को लेने पहुंचे एक तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 3.4 किलो हेरोइन बरामद की। 
विज्ञापन


जवानों ने सर्च के दौरान गांव के बाहर खेतों से क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मेट्रिस आरटीके 300 ड्रोन और हेरोइन के साथ हुक और स्ट्राइप्स भी बरामद किए। बीएसएफ के जवान लगातार सीमांत गांव धनोए कलां के इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं।

बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक खासा सेक्टर हेडक्वार्टर के तहत अटारी सीमा पर बीएसएफ के जवान शनिवार की रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात करीब 9.35 बजे धनोए खुर्द इलाका में गश्त कर रहे जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुसे ड्रोन की आवाज सुनी, तो उस पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद जवानों ने गांव के बाहर किसी खेत में किसी चीज के गिरने की आवाज सुनी, तो पूरे इलाके को सील कर दिया। गांव के बाहर स्थित एक खेत में चलाए सर्च अभियान के दौरान बल के जवानों क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मेट्रिस आरटीके 300 ड्रोन बरामद किया।

बल के प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच ही बीएसएफ के जवानों ने तीन लोगों को धनोए खुर्द गांव की तरफ भागते देखा, तो उनका पीछा करने के बाद एक संदिग्ध को काबू कर लिया। बीएसएफ ने उसके कब्जे से एक पैकेट बरामद किया, जिसके अंदर हेरोइन के तीन पैकेट मिले, जो 3 किलो 400 ग्राम थी। जवानों ने हेरोइन की इस खेप के साथ एक लोहे की हुक और चार चमकीली स्ट्राइप्स भी बरामद किए।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें