वाघा बॉर्डर पर मिठाई का आदान प्रदान करते भारत और पाकिस्तान के जवान।
- फोटो : File Photo
इस दीवाली बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसफ) के जवान वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान के सिपाहियों के साथ मिठाई का आदान प्रदान नहीं करेंगे। हर बार ऐसा किया जाता था। लेकिन इस बार पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रही सीजफायर और आतंकवादियों को दी जा रही सिक्योरिटी की वजह से भारतीय सेना ने ऐसा करने का फैसला किया है।
शुक्रवार को माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग की आड़ में आतंकियों ने जवानों पर हमला किया था जिसमें एक सिख लाइट इंफैन्ट्री का मनदीप सिंह शहीद हो गया था। इस फायरिंग में कुपवाड़ा के माछिल में नितिन सुभाष नाम का एक और जवान शहीद हो गया।