पाकिस्तान की तरफ से नहीं है फेंसिंग
आपको बता दें कि कई बार पाकिस्तानी गांव से बच्चे और लोग गलती से भारत की सीमा में घुस जाते हैं क्योंकि पाकिस्तान की तरफ कोई फेंसिंग नहीं लगी है सिर्फ एक सफेद पिल्लर है वह भी काफी दूरी पर लगे हैं। जबकि इंडिया की तरफ जो फेंसिंग की गई है उस तरफ भी भारत की काफी जमीन है। ऐसे में कई बार पाकिस्तानी ग्रामीण भारत के इलाके में आ जाते थे तो बीएसएफ उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्सों को सौंप देती थी।
दो बार फ्लैग मीटिंग कर चुके बीएसएफ अधिकारी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान पीके सिंह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है। वह बुधवार को गलती से बॉर्डर क्रास कर पाकिस्तान सीमा पर चला गया था। जवान को छुड़ाने के लिए बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स अधिकारियों के बीच पहले बुधवार रात और फिर वीरवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे फ्लैग मीटिंग हुई थी। लेकिन दोनों मीटिंग के बाद भी पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पीके सिंह को वापस नहीं लौटाया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: चार दिन से पाक के कब्जे में पीके शाह, पति के लिए तड़प रही पत्नी