फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बीएसएफ ने की किसानों के साथ मीटिंग, सरहदी इलाकों में सतर्क रहने को कहा

Tue, 21 Jan 2020 07:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (बटाला)
विज्ञापन
डेरा बाबा नानक में किसानों के साथ बैठक करते बीएसएफ के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और नशे की खेपों को भेजने की बढ़ रही गतिविधियों को लेकर बीएसएफ की 10 बटालियन के उच्चाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक की। सरहद के नजदीक लगती जमीनों के किसानों के साथ सरहदी ब्लॉक डेरा बाबा नानक की आबाद बीओपी चेक पोस्ट पर हुई बैठक में बीएसएफ के अधिकारियों ने ड्रोन और नशा खेपों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने को कहा। 

विज्ञापन


वहीं सीमा के पास लगती जमीनों में खेती के दौरान किसानों को आती मुश्किलों को भी सुना और मौके पर हल भी किया। बीएसएफ के कंपनी कमांडेंट वीरेंद्र ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सरहद पार से भारत की तरफ ड्रोन और नशे को भेजने की गतिविधियां चलाई जाती है। ऐसी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने के लिए सरहद के नजदीक लगती जमीनों के किसानों को बताया गया। 

किसान अपनी सीमा पर स्थित अपने खेतों में ज्यादातर समय वहीं रहते हैं। अधिकारियों ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर बीएसएफ को सूचित करने को कहा है। इस अवसर पर टूआई हरमिंदर गिल, टूआईसी कुलदीप राजू, डिप्टी कमांडेंट राम सिंह यादव, कंपनी कमांडर परमजीत सिंह, कंपनी कमांडर बीर सिंह, कंपनी कमांडर एमएल चाहल, सनी कुमार कंपनी कमांडर के अलावा सरपंच सरबजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, उपिंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह, हरभजन सिंह, मनजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, दलेर सिंह, कर्मजीत, चरणजीत सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें