फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात पंजाब में भारतीय क्षेत्र में छह पाक घुसपैठिये घुसे, बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटे

Sun, 15 Nov 2020 01:45 PM IST
ajay kumar मनन सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
बीएसएफ का सर्च अभियान जारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के बाद अब पाकिस्तान पंजाब सीमा से भारत में घुसपैठ की फिराक में है। शनिवार मध्यरात्रि को पंजाब के गुरदासपुर में करीब छह पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की। हालांकि बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की बटालियन 58 के जवान बीओपी चक्करी पर मुस्तैद थे। उन्होंने जैसे ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हलचल देखी तो तुरंत फायरिंग की।

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी घुसैपठ को नाकाम कर दिया। बीएसएफ के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद रविवार सुबह सीमा के पास सर्च अभियान चलाया गया। इस सर्च अभियान के दौरान कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा।

जानकारी के मुताबिक शनिवार मध्यरात्रि करीब पौने दो बजे जीरो लाइन पार कर करीब छह पाकिस्तानी घुसपैठिए भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे लेकिन वहां गश्त कर रहे बीएसएफ की चक्करी पोस्ट के जवान भारतीय क्षेत्र में दाखिल घुसपैठिए को देखकर सतर्क हो गए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद घुसपैठिए अपनी जान बचाकर पाकिस्तान लौट गए।
विज्ञापन


बता दें कि एक माह में इसी क्षेत्र के आसपास करीब आठ बार पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। इसके बाद अब पाक घुसपैठी दाखिल होने की कोशिश में हैं। ऐसे में ये सभी घटनाक्रम बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि सीमा पर मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल के जवान पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं। हाल ही में बीएसएफ जवानों ने फिरोजपुर में भारतीय सीमा में घुसे दो पाक नागरिकों को पकड़ा था। 

उधर, बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि जवानों ने घुसपैठ कर रहे पाक घुसपैठियों पर फायरिंग कर उनके इरादों को नाकाम कर दिया है। सर्च अभियान जारी है। सीमा पर बीएसएफ के जवान दिन रात अपनी डयूटी को बखूबी निभा रहे हैं और पाक की हरकतों पर हमारी नजर है। उन्होंने कहा कि पाक तस्करों के मंसूबों को किसी भी हालत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें