फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बीएसएफ को मिली सफलता, पाकिस्तानी ड्रोन पकड़ा, दिसंबर महीने में अब तक 10 बरामद

Thu, 14 Dec 2023 06:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि ड्रोन में एक हुक लगी थी इसमें रस्सी बंधी थी। जवानों ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। पैकेट को खोल कर जांच करने पर उसके अंदर 500 ग्राम हेरोइन मिली है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरुवार सुबह सीमांत गांव नेष्टा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। एक दिसंबर से अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 10 ड्रोन पकड़े जा चुके हैं। इसके अलावा बीएसएफ जवानों ने तरनतारन में खालड़ा सीमा पर ऑस्ट्रिया में निर्मित दो पिस्तौल भी बरामद की थी। जवानों ने दो तस्करों को भी काबू किया है।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बल की एक टुकड़ी गुरुवार सुबह अटारी के सीमांत गांव नेष्टा के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें एक खेत में कुछ संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली। जवानों ने तुरंत ही गांव के बाहर सर्च अभियान शुरू किया। एक खेत में सर्च दौरान जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन (मॉडल-डीजेआई माविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) और उसके साथ बंधे पीले रंग की प्लास्टिक टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद किया।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि ड्रोन में एक हुक लगी थी इसमें रस्सी बंधी थी। जवानों ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। पैकेट को खोल कर जांच करने पर उसके अंदर 500 ग्राम हेरोइन मिली है।

इससे पहले पकड़े 10 पाकिस्तानी ड्रोन

सीमा सुरक्षा बल ने एक से 13 दिसंबर तक पंजाब में पाकिस्तान सीमा पर चीन निर्मित 10 ड्रोन पकड़े हैं। एक दिसंबर को खालड़ा इलाका में एक ड्रोन और दो ऑस्ट्रिया निर्मित पिस्तौल भी पकड़ी गई थीं। दो दिसंबर को पखोके से एक ड्रोन, तीन दिसंबर को कलसियां से एक ड्रोन, चार दिसंबर को चन्न कलां से एक ड्रोन, सात दिसंबर को डल से एक ड्रोन और इसी दिन धनोएकलां से एक ड्रोन, आठ दिसंबर को फिरोजपुर के रोहिला राजी गांव से एक ड्रोन, नौ दिसंबर को दाओके से एक ड्रोन पकड़ा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें