फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: BSF ने सुबह पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा, शाम को वापस भेजा, पंजाब के तरनतारन जिले का मामला

Wed, 13 Sep 2023 09:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

प्रवक्ता के मुताबिक काबू किए गए व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुछ भी एतराज योग्य वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर यह जानकारी देते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी नागरिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार की शाम एक पाकिस्तानी नागरिक को पाक रेंजर्स को सौंपा दिया। यह पाकिस्तानी नागरिक बुधवार सुबह ही तरनतारन जिला में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय क्षेत्र के गांव राजोके पहुंच गया था। उसे बीएसएफ के जवानों ने काबू कर लिया।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की एक टुकड़ी बुधवार सुबह तरनतारन जिले में भारत-पाक सीमांत गांव राजोके के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास एक व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ के दौरान उसके पाकिस्तान के नागरिक होने की पुष्टि हुई और पता चला कि वह गलती से भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था।

प्रवक्ता के मुताबिक काबू किए गए व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुछ भी एतराज योग्य वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर यह जानकारी देते हुए विरोध जताया। इसके बाद पाक रेंजर्स ने उसके पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि की तो शाम करीब चार बजे बल अधिकारियों ने उसे पाक रेंजर्स को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें