फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बीएसएफ ने सीमा से पाक नागरिक पकड़ा, एक माह में तीसरा पाकिस्तानी हत्थे चढ़ा

Sun, 01 Nov 2020 07:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (फिरोजपुर)
विज्ञापन
बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा पाक नागरिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी नागरिक को धर दबोचा है। बीएसएफ ने बीओपी दोना तेलु मल के पास भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे पाकिस्तानी दिव्यांग नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पाक नागरिक से 330 रुपये पाक करेंसी, पाक रेंजरों की तरफ से जारी एक किसान पर्ची व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों ने गहन पूछताछ के बाद उसे थाना ममदोट पुलिस के हवाले कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ ने एक माह के भीतर फिरोजपुर सेक्टर से तीन पाक नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बीएसएफ ने बीओपी दोना तेलु मल के पास से पाक नागरिक अदनान अली (20) पुत्र मंसा निवासी अरसूल नगर, जिला कसूर (पाकिस्तान) को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 330 रुपये पाक करेंसी, पाक रेंजरों की जारी की गई किसान पर्ची व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

उधर, थाना ममदोट में बंद अदनान अली ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही पाक की तरफ सीमा पर दो एकड़ जमीन खेती के लिए ठेके पर ली है। वह और उसका भाई खेत में खाद डाल रहे थे। 
विज्ञापन


बार्डर एरिया की अधिक जानकारी नहीं थी। पीने के लिए पानी खत्म होने पर खेत में लगे ट्यूबवेल से पानी लेने आया था। उसे मालूम नहीं था कि भारतीय जमीन पर ट्यूबवेल लगा है। पानी भरकर खेत लौट रहा था कि बीएसएफ जवानों ने उसे आवाज देकर रोक लिया और पकड़ लिया। पकड़ा गया पाक नागरिक एक पांव से दिव्यांग है। अदनान अली ने बताया कि बिजली का करंट लगने के बाद उसका पांव कटा है।

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले ही दोना तेलु मल के पास से एक पाक नागरिक को बीएसएफ ने पकड़ा था, जिसने अपना नाम यूसुफ बताया था। इसी तरह सेना ने हुसैनीवाला बॉर्डर के पास से पाक नागरिक शबीर को पकड़ा था। दोनों पाक नागरिक जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें