फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरी बीएससी की छात्रा, गार्ड ने देखा तो रोकी गाड़ी, एक किमी पीछे जाकर पहुंचाया अस्पताल

Fri, 21 Jun 2019 09:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव मांडोला निवासी 20 वर्षीय छात्रा गुरुवार देर शाम ट्रेन से गिर गई। ट्रेन के गार्ड ने चेन खींचकर गाड़ी को रूकवाया। बीएससी की छात्रा सोनिया को ट्रेन के जरिए महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में छात्रा को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल छात्रा को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मांडोला निवासी 20 वर्षीय सोनिया महेंद्रगढ़ के महिला कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा है। वह पिछले कुछ दिनों से अपने मामा के घर लोहारू गई थी। गुरुवार शाम लोहारू से मांडोला आने के लिए जोधपुर-सराय रोहिल्ला ट्रेन में सवार हुई थी। परिजनों ने बताया कि सोनिया के सिर में दर्द महसूस हो रहा था। 

Trending Videos
विज्ञापन

इस कारण वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठी थी। गांव नांगलमाला के पास मोड़ के चलते ट्रेन का झुकाव हो जाता है। सोनिया को हल्की झपकी के कारण वह चलती ट्रेन से गिर गई। गार्ड ने ट्रेन गुजरने के बाद छात्रा को गिरा देखा तो चेन खींची। स्पीड होने के कारण एक किलोमीटर आगे जाकर ट्रेन रुकी। इसके बाद गार्ड ने ट्रेन को बैक कराया और छात्रा को उपचार के लिए महेंद्रगढ़ लेकर आए।

महेंद्रगढ़ जीआरपी ने एंबुलेंस के जरिए छात्रा को उप नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। छात्रा को रेवाड़ी के आदित्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा को सिर व हाथ पर चोटें आई हैं। छात्रा की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

जिस क्षेत्र में हादसा हुआ वह लोहारू जीआरपी के अधीन है। हमने घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लोहारू जीआरपी चौकी ही इस मामले में बयान लेकर कर केस दर्ज करेगी। - समय सिंह, जीआरपी प्रभारी, महेंद्रगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें