फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन सरकार पर बरसे पूर्व सीएम हुड्डा, बोले- जनता को भाषण की नहीं, शासन की जरूरत

Wed, 12 Feb 2020 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते हुए पू्र्व सीएम बीएस हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया है कि गठबंधन सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने की बजाए कोरी भाषणबाजी कर रही है। सरकार सिर्फ व्यस्तता का ढोंग कर रही है। असल में कुछ कर ही नहीं रही। इस समय जनता को भाषण की नहीं, शासन की जरूरत है। सरकार बुनियादी मुद्दों पर काम करने की बजाए, भाषणबाजी को ही उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि 20 दिन सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में लगा दिया। उसके बाद 20 दिन तक सीएम और होम मिनिस्टर में सीआईडी विवाद चला। फिर 15 दिन दिल्ली चुनाव में लगा दिए। अब बजट से पहले विधायकों के साथ बैठक करते घूम रहे हैं। ऐसे में 100 दिन में सरकार ने कोई काम ही नहीं किया।

हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश का किसान मुश्किल में है। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से उसे भारी नुकसान हुआ लेकिन आज तक स्पेशल गिरदावरी करवाकर, उसे उचित मुआवजा नहीं दिया गया। सरकार किसानों को कोई राहत देने की बजाए खेती को महंगा करने में लगी है। ट्यूबवेल क्नेक्शन के नाम पर हर किसान से लाखों रुपये की लूट की जा रही है। जो कनेक्शन कांग्रेस सरकार में महज़ 10 हजार रुपये में दिया जाता था, अब उसके लिए दो लाख रुपये तक लिए जाते हैं। 
विज्ञापन


एक तो पहले ही किसानों को उनकी फसल का दाम नहीं मिल रहा, दूसरी तरफ उनके साथ घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एसीएस स्तर की जांच में साफ हो गया है कि धान खरीद में 90 करोड़ का घोटाला हुआ है। आरटीआई से मिली जानकारी से पता चला है कि ये घोटाला सैंकड़ों-हजारों करोड़ का है। बावजूद इसके सरकार किसी पर कार्रवाई करने की बजाए लीपापोती में लगी है।

एसवाईएल पर टालमटोल कर रही सरकार
हुडडा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए हुए अरसा बीत चुका है। लेकिन अब तक केंद्र सरकार ने हरियाणा को उसका पानी दिलवाने के लिए कोई पहल नहीं की है। हमने मुख्यमंत्री से अपील की थी कि इस बारे में प्रधानमंत्री से मुलाकात की जाए। हमने कहा था कि हरियाणा को उसका हक दिलवाने के लिए विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। लेकिन 4 साल बीतने के बाद भी पीएम से मुलाकात का वक्त नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें