फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में खौफनाक हादसा, महिला के चिथड़े उड़े

Wed, 22 Apr 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे 73ए पर गांव फैजपुर के पास रविवार शाम को ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में विवाह समारोह से लौट रही बाइक सवार यूपी निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि उसका बेटा व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतका का शव जगाधरी के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के सरसावा क्षेत्र के गांव सलीरी निवासी सहीदा (55) इन दिनों अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के गांव मतरालियों में रहती थी। शुक्रवार को सहीदा अपने बेटे साजिद व बेटी फरीदा के साथ सहारनपुर के गांव देवली में अपनी बहन के लड़के के विवाह समारोह में गई थी।

रविवार दोपहर बाद सहीदा अपने बेटे व बेटी के साथ बाइक पर वहां से वापस पांवटा साहिब स्थित घर लौट रहे थी। बाइक साजिद चला रहा था। फैजपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही महिला के शरीर के चिथड़े उड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही महिला के शरीर के चिथड़े उड़ गए और भाई बहन सड़क पर दूर तक जा गिरे। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम में दी।

पहले भी कई बार हो चुके हैं हादसे: एनएच 73ए पर गांव फैजपुर के पास इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इसे दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया है। कुछ माह पूर्व भी यहां हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। उससे पूर्व भी यहां कई बार हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

एएसआई अभय राम, जांच अधिकारी, थाना खिजराबाद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों भाई बहन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आटो और कार भिड़े, वृद्धा की मौत, पांच घायल

उध्‍ार सोनीपत में जीटी रोड हाईवे पर कुमासपुर मोड़ के नजदीक आटो और कार की भिड़ंत में आटो सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मुरथल रोड विकास नगर के पास रसीदी (60), हिना, रखसार, रीना, मोमिना और मुमताज झुग्गी झोपड़ियों में रहती हैं। वे बहालगढ़ स्थित किसी फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का पेट पालती हैं। प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह भी ये महिलाएं आटो से काम पर जा रही थी। जब वे हाईवे पर गांव कुमासपुर के नजदीक पहुंचीं तो पीछे से आ रही सेंट्रो कार ने आटो में टक्कर मार दी।

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक घटना के बाद कार छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना थाना मुरथल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान रसीदी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हिना, रुखसार, रीना, मोमिना और मुमताज को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें