फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई बाइक, 2 भाइयों की मौत

Sun, 06 Sep 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में खन्ना से सरहिंद की ओर आ रहे दो मौसेरे भाइयों की बाइक पुल पर खड़े एक ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर पर लगी गहरी चोट के कारण उन्हें मृत करार दे दिया गया। मृतकों की पहचान सतीश कुमार पुत्र राजिंदरपाल निवासी गांव फतेहपुर, खन्ना और मुनीश पुत्र राम प्रकाश निवासी करतार नगर खन्ना के तौर पर हुइ है।


जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह 11 बजे हुआ। दोनों भाई अपनी बाइक पर सरहिंद की ओर जा रहे थे। मंडी गोबिंदगढ़ के मॉडल टाउन इलाके स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुल पर खडे़ एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों लड़कों के माथे पर गहरी चोट लगी। एसएचओ राजपाल सिंह ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनू मेरा पुत्त दिखा दो
घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को लगी तो सिविल अस्पताल में एक लड़के की मां ने रोते-रोते कहा कि ओ मैनु मेरा पुत्त दिखा दो। पूरे अस्पताल में शोक की लहर थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें