फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाभी का गला दबाकर हत्या के बाद देवर ने की खुदकुशी, पोस्टमार्टम में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 के गांव बुटरेला में देवर और भाभी की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार नगमा (32) की आत्महत्या नहीं बल्कि गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नगमा के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान मिलने से हत्या की पुष्टि हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि नगमा की हत्या के बाद उसके देवर मुरसलीन (24) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सैंपल जांच हेतु भेजे गए हैं। मामले की प्रारंभिक जांच पुलिस स्टेशन सेक्टर-39 ने संदिग्ध परिस्थितियों में शुरू की थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अब मृतक मुरसलीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वीरवार दोपहर घर के भीतर दोनों के शव मिले थे। घर में मौजूद 4 साल के मासूम बच्चे ने पिता फरमान को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया।
नगमा और मुरसलीन मूल रूप से बिजनौर के निवासी थे और पिछले लगभग 15 वर्षों से बुटरेला में किराये पर रह रहे थे। नगमा का पति फरमान एसी रिपेयरिंग का काम करता है और घटना के समय बिजनौर गया हुआ था। पुलिस के अनुसार विसरा रिपोर्ट व अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें