माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पत्नी को मायके से लेने गए व्यक्ति पर उसके साले ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस ने घायल मोहम्मद राजा को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मलोया थाना पुलिस ने राजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, राजेश की बहन पूजा का तीन साल पहले मोहम्मद राजा से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों में झगड़ा होता था। इसके चलते पत्नी मलोया में अपने भाई के घर आकर रहने लगी। सोमवार दोपहर को मोहम्मद राजा उसे लेने जब मलोया पहुंचा, तो पत्नी के भाई राजेश से उसकी बहसबाजी शुरू हो गई। गुस्से में राजेश ने चाकू से उस पर हमला कर दिया।