फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकी की दीवार: पुराने लाएं और हैंगर में लगे पसंद के कपड़े ले जाएं

Sun, 20 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
नेकी की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब आप अपने घर के पुराने कपड़ों को लाकर नेकी की दीवार पर टांग सकते हैं, इतना ही नहीं आप इस नेकी की दीवार से पसंद के कपड़ों ले जा सकते हैं। आप पर कोई रोक टोक नहीं होगी। ऐसी ही नेकी की दीवार की शुरुआत शनिवार को पंचकूला में स्थित अमरटैक्स ने की। इस अभियान के तहत पहले ही दिन लोगों ने यहां अपने घर के पुराने कपडे़ निकालकर टांगने शुरू किए हैं।
विज्ञापन


कंपनी के सीईओ अरुण ग्रोवर ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा है। जिनके पास ज्यादा कपड़े हैं वह अपने कपड़े इस दीवार पर लगे हैंगर में टांग सकते हैं। साथ ही वह लोग अपनी जरूरत के कपड़े यहां से ले जा सकते हैं। सीईओ अरुण ग्रोवर ने कहा कि ऐसी ही नेकी की दीवार सभी आउटलेट्स पर बनाई जाएगी, जिससे लोक सेवा की नई शुरुआत की जा सके। इस मौके पर कंपनी के बड़े अधिकारी मौजूद रहे। अरुण ग्रोवर ने बताया कि अन्य अमरटैक्स के आउटलेट्स पर भी इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें