फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ करियर संवारें: कम्युनिटी एजुकेशन करके बना सकते हैं बेहतर भविष्य, कई क्षेत्रों में काफी डिमांड

Wed, 04 Mar 2020 12:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
Education Degree
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी एजुकेशन की अलग पहचान है। यहां से जो विद्यार्थी आते हैं वह सामाजिक होकर जाते हैं जो समाज की सेवा करते हैं। एनजीओ से लेकर संस्थाएं चलाकर समाज के विकास में योगदान देते हैं। दूसरे विद्यार्थी ऐसे हैं जो समाज सेवा के साथ साथ सरकारी सेवाओं में भी योगदान दे रहे हैं। तेजी से कम्युनिटी एजुकेशन के विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। सरकारी क्षेत्रों में भी नौकरी के अवसर हैं।
विज्ञापन


डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी एजुकेशन एंड डिसेबिलिटी स्टडीज की ओर एमए कम्युनिटी एजुकेशन की शिक्षा दी जा रही है। इस कोर्स में 30 सीटें हैं। यहां आसानी से प्रवेश नहीं मिल पाता है। हर साल दर्जनों की संख्या में यहां आवेदन आते हैं। इसके अलावा विभाग लर्निंग डिसेबिलिटी कोर्स भी करवा रहा है। इसमें भी 30 सीटें हैं। इस विभाग में एडमिशन लेने के बाद विद्यार्थियों के व्यवहार में बड़ा अंतर आता है। उनमें समाज की सेवा करने की भूख जागृत होती है।

कई विद्यार्थी एनजीओ का संचालन कर दे रहे रोजगार
यहां से पास आउट विद्यार्थी देशभर में छाए हुए हैं। कई एनजीओ का संचालन कर लोगों को रोजगार दे रहे हैं। समाजसेवा की ओर अग्रसर तमाम विद्यार्थी नौकरी भी कर रहे हैं। सिविल सेवाओं में भी जा रहे हैं। पुराने विद्यार्थी अपने जूनियर विद्यार्थियों को आगे बढ़ाते हैं। यह भावना हर किसी में जागृत नहीं होती। विभाग लगातार प्रगति कर रहा है। हेल्थ और सोशल क्षेत्र में भी इस शिक्षा की डिमांड है। निजी क्षेत्रों में भी तमाम नौकरियां हैं, जिनमें विद्यार्थी नौकरी पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. डेजी जराबी, विभाग अध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें