फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसालः सजधज कर दूल्हा पहुंचा वोट डालने, दुल्हन ने भी किया मतदान

Sat, 04 Feb 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
विज्ञापन
मतदान करने के लिए लोगों का जज्बा देखिए। दूल्हा सजधज कर बारात लेकर निकला और वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच गया। दुल्हन भी पीछे नहीं रही। एक युवक निकाह करने से पहले मतदान करने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


पंजाब के जालंधर में पोलिंग बूथ पर लोग उस समय हैरान रह गए, जब दूल्हे को वोट डालते हुए देखा। डॉ. हर्ष की शादी वोटिंग वाले दिन थी और सवेरे ही उन्होंने घरवालों को बोल दिया कि घोड़ी चढ़ने से पहले वे वोट करने जाएंगे।

मां-बाप ने भी उनकी यह ख्वाहिश पूरी की और पूरी बारात वोट डालने के लिए पहुंच गई। इस मौके पर डॉ. हर्ष ने कहा कि शादी के साथ-साथ देशहित के बारे भी सोचना जरूर हैं। इसलिए वह शादी से पहले वोट डालने आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दुल्हन को भी वोट डालने के लिए कहा है। हर्ष की बारात जालंधर से गुरदासपुर जानी थी। वोट डालने के बाद बारात गुरदासपुर के लिए रवाना हुई। 
Trending Videos
विज्ञापन

मोहाली और जलालाबाद में भी यह मिसाल पेश की गई

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
कुछ इस तरह का ही नजारा मोहाली में भी देखने को मिला। मोहाली के नडियाली गांव में आमिर खान की भी आज सुबह शादी थी, लेकिन वे निकाल के लिए जाने से पहले पोलिंग बूथ पहुंच गए। एक और युवक सजधज कर वोट डालने के लिए पहुंचा।

वहीं  जलालाबाद विधानसभा हलके के गांव भंबा वट्टू उताड़ के निवासी बूटा राम की बेटी रजनी बाला की शादी भी शनिवार थी। रजनी ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने से पहले अपने देश का फर्ज पूरा करते हुए बारात आने से लगभग एक घंटा पहले वोट के अधिकार का प्रयोग किया।

वोट डालने के बाद दुल्हन रजनी बाला ने बताया कि वह सरकार सत्ता में आनी चाहिए जो महिलाओं व लड़कियों के हकों की रक्षा करके और समाज में दहेज रूपी दैत्य का खात्मा करे, जिससे पंजाब की बेटियां दहेज की खातिर बली न चढ़ें। रजनी ने कहा कि हर मनुष्य को बराबर का इंसाफ सही तरीके से मिलना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें