फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन को कैसे सजाएं, जानने के लिए यहां आएं

Thu, 11 Dec 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शादियों का सीजन और शहर में देश के जाने माने डिजाइनर्स के ब्राइडल कलेक्शन प्रदर्शित होना सोने पे सुहागा जैसा है। रनवे राइजिंग ने सिटी के होटल माउंट व्यू में दो दिवसीय ब्राइडल फैशन एग्जीबिशन का आयोजन किया है। इसमें आपके लिए ब्राइडल कलेक्शन की एक रेंज के साथ-साथ कई तरह के सूट खरीदने का मौका है।
विज्ञापन


फैशन एग्जीबिशन में डिजाइनर्स ने ब्राइडल ड्रेसेज, बैग्स, डायमंड एसेसरीज एवं घड़ियों का कलेक्शन पेश किया है। यहां मिनिस्ट्री ऑफ डिजाइन, परिधि, राभाज बाइ एकता, इंडियन फैशनारा, एकाया, जोराया, रिंपल, हरप्रीत गिरोत्रा जैसे नामी डिजाइनर अपने कलेक्शन के साथ शिरकत कर रहे हैं।

रनवे राइजिंग की ऑनर रमोला बच्चन ने बताया कि भारत युवा उद्यमियों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। यहां न केवल आप अपने हुनर को पेश कर सकते हैं, बल्कि अपने दम पर अपने काम को इंटरनेशनल लेवल तक ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली बेस्ड डिजाइनर मायूर गिरोत्रा ने बताया कि उनके ब्राइडल कलेक्शन में सारा काम सूची जरी का है। एक-एक ड्रेस को तैयार करने में 10 से 15 दिन तक लगते हैं। उनके पास 25 हजार से लेकर दो लाख तक की ड्रेस हैं।

वहीं, जयपुर से आए अमायरा ज्वेलर्स के राघव सोनी राजस्थान की संस्कृति पर आधारित ज्वेलरी लेकर आए हैं। उनके पास नवरत्न पेंडेंट से लेकर कुंदन मीणा से जड़े हार हैं। कुंदन मीणा में शुद्ध सोने के साथ ही डायमंड होता है। इसकी खासियत इसकी सदियों पुरानी नक्काशी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें