फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बेखौफ झपटमार, दो महिलाओं की सोने की चेन और एक का मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-44 और 47 में दोपहर के समय वारदात, सेक्टर-38/40 लाइट प्वाइंट के पास भी मोबाइल छीनने की सूचना
विज्ञापन

कुत्ते को घुमाने निकली रिटायर्ड महिला की डेढ़ तोले और पार्क से लौट रही महिला की दो तोले की चेन झपटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में झपटमारी की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीरवार को दोपहर के समय तीन महिलाओं को निशाना बनाया गया। सेक्टर-44 और सेक्टर-47 में बाइक और एक्टिवा सवार आरोपी महिलाओं की सोने की चेन छीनकर भाग गए। वहीं, सेक्टर-38/40 लाइट प्वाइंट के पास एक महिला का मोबाइल फोन छीनने की सूचना भी सामने आई है। चेन झपटमारी के दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुत्ते को घुमाने निकली रिटायर्ड महिला की चेन झपटी
सेक्टर-44 निवासी 60 वर्षीय आशा कांत न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। वीरवार दोपहर करीब 1:20 बजे वह कुत्ते को घुमाने निकली थीं। घर से करीब 100 मीटर दूर पीछे से बाइक पर आए आरोपी ने उनके गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन छीन ली। आरोपी ने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस ने उनके बयान पर केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पार्क से लौट रही एलआईसी कर्मी की दो तोले की चेन छीनी
दूसरी वारदात सेक्टर-47 कम्युनिटी सेंटर के पार्क के पास हुई। सेक्टर-47 में एलआईसी इंडिया में कार्यरत 55 वर्षीय हरजीत कौर वीरवार दोपहर करीब 1:54 बजे पार्क से कार्यालय लौट रही थीं। इसी दौरान एक्टिवा सवार अज्ञात व्यक्ति उनकी करीब दो तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-38/40 लाइट प्वाइंट पर मोबाइल छीना
यहां मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों द्वारा एक महिला का मोबाइल छीनने की सूचना मिली है। दोनों ने काले कपड़े पहने थे और हेलमेट नहीं लगाया था। सूचना पर ए-22 टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में एफआईआर और पुलिस की आगे की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें