फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जगुआर विमान से टकराया पक्षी, पेलोड गिरने से लगी आग, पायलट की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा

Sat, 29 Jun 2019 08:08 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
जगुआर एयरक्राफ्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन बेस से गुरुवार सुबह 7.30 बजे उड़ान भरने के कुछ पल बाद ही लड़ाकू विमान जगुआर से पक्षी टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए पेलोड गिरा दिया और विमान की आपात लैंडिंग करा दी। धमाके के साथ पेलोड गिरने से स्टेशन परिसर में भीषण आग लग गई। हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, एयरफोर्स स्टेशन बेस परिसर के साथ लगती रिहायशी बस्ती बलदेव नगर में भी लड़ाकू विमान के कुछ पुर्जे गिरने से हड़कंप मच गया। उस समय बलदेव नगर में ज्यादातर लोग घरों में सो रहे थे। धमाके के साथ उनकी नींद खुल गई। लोग घरों से बाहर निकलकर भागे। इस दौरान जगुआर के फ्यूल टैंक में आग धधक रही थी। 

धुएं से एयरफोर्स स्टेशन भर गया था। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बस्ती में किसी का कूलर टूट गया तो किसी की चारपाई में आग लग गई। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, पुलिस और एयरफोर्स कर्मियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन


एयरफोर्स व पुलिस के अधिकारियों ने साथ लगती बस्ती में गिरने वाले संभावित हिस्से की तलाश में सर्च अभियान चलाया। एयरफोर्स के अधिकारियों ने घटना पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें