फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरीः महिला हवलदार ने बाइक चोर को पकड़कर पहुंचाया जेल, जानें कैसे?

Mon, 15 Jan 2018 05:15 PM IST
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा(चंडीगढ़)
विज्ञापन
बाइक चोर
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस के आपरेशन सेल में तैनात महिला हवलदार दर्शना देवी ने अपने दम पर बाइक चोरी करने वाले को दबोच कर मिसाल पेश की है। यह चंडीगढ़ पुलिस की पहली महिला हवलदार हैं, जिन्होंने अपने सूत्र की मदद से इस बाइक चोरी को पकड़ कर जेल में डाल है। महिला हवलदार द्वारा पकड़े गए चोर की पहचान कैंबवाला गांव के रहने वाले राहुल (21) के रूप में हुई है। उसने 27 दिसंबर, 2017 को मनीमाजरा से एक मोटरसाइकिल चोरी किया था। इसके चोरी होने की मनीमाजरा थाना पुलिस में एफआईआर भी दर्ज है।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद पुलिस ने इसका मैसेज फ्लैश भी किया था। वहीं आपरेशन सेल में तैनात महिला हवलदार दर्शनादेवी ने भी अपने सूत्रों को इस मोटरसाइकिल की या अन्य चोरी करने वालों को पता लगाना के लिए लगाया था। शनिवार शाम को उनको सूचना मिली कि मनीमाजरा से चोरी हुआ मोटरसाइकिल कैंबवाला में खड़ा है। इसके बाद उस मोटरसाइकिल पर नजर रखी गई। जैसे ही राहुल वह मोटर साइकिल लेकर शाम को निकला।

महिला हवलदार ने कैंबवाला से चंडीगढ़ आते हुए टर्निंग प्वाइंट पर नाका लगाकर उसको दबोच लिया। यहीं नहीं इस महिला हवलदार ने खुद इस केस की आईओ बनकर सारा मामला देखने के बाद रविवार इस कोर्ट में खुद ही पेश किया। हालांकि कोर्ट ने चोर राहुल को जेल भेज दिया है। लेकिन इस तरह का चंडीगढ़ पुलिस का यह पहला मामला है, जिसमें महिला पुलिस कर्मचारी ने चोर को खुद ही पकड़कर कोर्ट तक ही सारी कार्रवाई करने के बाद उसे जेल तक पहुंचा।
विज्ञापन


आरोपी पर इससे पहले 15 सितंबर, 2017 को सेक्टर-22 से भी दो लैपटॉप चोरी करने का मामला दर्ज है। चंडीगढ़ पुलिस की महिला एसएसपी होने के बाद शायद अब महिला पुलिस कर्मचारियों में जोश बढ़ गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें