फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरजा भनोट बर्थडे स्पेशल 3 दिवसीय एग्जीबिशन, SBI ऑफिस में देखने आएं

Wed, 07 Sep 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भारत की बहादुर बेटी नीरजा भनोट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बहादुर बेटी नीरजा भनोट का आज जन्मदिन है। इस मौके पर सेक्टर 17 एसबीआई ऑफिस में तीन दिवसीय एग्जीबिशन शुरू हो रही है। इसमें मोहली एसबीआई ब्रांच में कार्यरत डिप्टी मैनेजर एचएच सोहल द्वारा नीरजा की जिंदगी पर बनाए गए आर्ट वर्क को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने पोस्टर, पेंटिंग्स और पोर्ट्रेट के जरिए उस एयर होस्टेस के जीवन को दिखाया है जो हाइजैक विमान में यात्रियों की सहायता और सुरक्षा करते समय आतंकियों की गोलियों का शिकार हो गई थी। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से  शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।

एचएस सोहल ने बताया कि प्रदर्शनी में कुल 60 तस्वीरों को डिसप्ले किया जाएगा। इनको  बनाने में डेढ़ महीने का समय लगा। इन चित्रों को बनाने के पहले उन्होंने नीरजा के बारे में पढ़ा और उसके परिवार से भी बातचीत की।
विज्ञापन


बटालवी के चित्रों की प्रदर्शना लगा चुके हैं
एचएस सोहल सातवीं क्लास से चित्रकारी कर रहे हैं। इससे पहले इसी वर्ष उन्होंने शिव कुमार बटावली को अपने आर्ट के जरिए जीवंत किया था। वह अगले महीने  रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने आगे एक शहीद फौजी की जिंदगी को अपने आर्ट के जरिए दिखाने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें