चंडीगढ़। साल भर पहले हुई झपटमारी के एक मामले में पकड़े गए युवक और युवती को जिला अदालत ने दोषी करार दिया। दोषियों की पहचान सेक्टर-52 निवासी रोहित (23) और डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी स्वाति (25 ) तौर पर हुई। रोहित पहले से न्यायिक हिरासत में है। वहीं, जमानत पर चल रही युवती को दोषी करार दिए जाने के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। अदालत बुधवार को दोषियों को सजा सुनाएगी।
चार दिसंबर 2022 को सुनीता नाम की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वह सेक्टर-43 में एक घर में पेशेंट केयर का काम करती है। वारदात के दिन वह काम खत्म कर वह मोबाइल पर बात करते हुए पैदल अपने घर जा रही थी। जैसी ही वह सेक्टर-43/44 मोटर मार्केट के पास पहुंची, पीछे से एक्टिवा पर सवार होकर आए आरोपियों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। इसके बाद वाह से गुजर रहे राहगीर की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।