फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूबीएस में एमबीए कोर्स के लिए 20 से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में एमबीए कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होगी। सत्र 2024-25 में एमबीए करने के इच्छुक विद्यार्थी दो फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।विभाग में इंटरनेशनल बिजनस, ह्यूमन रिसोर्स और एंटरप्रेन्योरशिप में एमबीए कोर्स उपलब्ध हैं। फीस भरने की आखिरी तारीख नौ फरवरी है। ऑनलाइन आवेदन करने के साथ विद्यार्थियों को फॉर्म के साथ जरूरी प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी विभाग में जमा करानी होगी, जिसकी आखिरी तारीख 23 फरवरी है। दाखिले के लिए योग्यता, प्रक्रिया और जरूरी तारीख विभाग की वेबसाइट https://ubsadmissions.puchd.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन



प्रमुख तिथियां

आवेदन करने की तारीख - 20 दिसंबर 2023
लॉगइन-पासवर्ड बनाने की आखिरी तारीख - 2 फरवरी 2024
फीस भरने की आखिरी तारीख - 9 फरवरी 2024
फोटो, साइन और अन्य जानकारी भरने की आखिरी तारीख - 16 फरवरी 2024
आवेदन पत्र विभाग में जमा करने की आखिरी तारीख - 23 फरवरी शाम पांच बजे तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें