फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दूरदर्शन की बिल्डिंग में बम की सूचना, मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 में स्थित दूरदर्शन कार्यालय की बिल्डिंग में वीरवार को यूटी पुलिस की ओर से बम मिलने को लेकर मॉकड्रिल की गई। इस दौरान मौके पर पहुंची टीमों ने तुरंत कार्यालय में मौजूद कर्मियों को बाहर निकाला। पुलिस ने पूरे दफ्तर को चारों तरफ से घेर लिया। हालांकि, बाद में जब बताया गया कि यह सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए मॉकड्रिल थी। इसके बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दो महीनों में शहर के अलग-अलग बड़े होटलों में बम रखने की ई-मेल आई है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन जांच टीमों को मौके पर कुछ नहीं मिला। इस अलर्ट के चलते वीरवार दोपहर अचानक पुलिस, ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्टिव स्टाफ सहित कई अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आनन-फानन में जब स्टाफ को ऑफिस से बाहर निकाला गया तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने पूरे दफ्तर को चारों तरफ से घेरने के बाद अंदर चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि, बाद में बताया गया कि यह मॉकड्रिल थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें