फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... जब अक्षय बोले, फिर भी दिल है पंजाबी

Fri, 15 Nov 2013 12:49 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेशक बालीवुड स्टार अक्षय कुमार मुंबई में रहते हों पर उनके दिल में तो पंजाब बसता है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में अपनी फिल्म पाजी इन प्राब्लम के मेगा प्रीमियर के मौके पर एलांते मॉल में पहुंचे अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी कोई भी फिल्म हो, पंजाब का टेस्ट हरेक में मिलेगा।

चाहे सिंह इज किंग हो या फिर खिलाड़ी 786 या पटियाला हाउस। अक्षय कुमार ने कहा जब गुरप्रीत घुग्गी और गिप्पी ग्रेवाल उनके पास फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर गए तो उनको यह अच्छी लगी और फिल्म के लिए हां कर दी।
विज्ञापन


अक्षय ने कहा कि अच्छी स्क्रिप्ट होगी तो निश्चित तौर से वे काम करेंगे।

तीन बार गाना रिजेक्ट किया
पाजी इन प्राब्लम में उन्होंने एक गीत पर डांस किया है। इसके लिए अक्षय ने गुरप्रीत घुग्गी से गीत लिखने के लिए कहा था। तीन गीत रिजेक्ट करने के बाद जब चौथा गीत उनके सामने आया तो उन्होंने इस पर डांस करने के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन


अक्षय ने बताया कि जल्द ही उनकी नई फिल्म ‘हॉलीडे’ आने वाली है। वह इसमें नई भूमिका में दिखाई देंगे।

ट्विंकल नहीं करेंगी काम
फिलहाल ट्विंकल खन्ना फिल्मों में नजर नहीं आएंगी। यह कहना है ट्विंकल के पति अक्षय कुमार का। उन्होंने कहा कि ट्विंकल की इच्छा फिल्मों में काम करने की नहीं है और इसीलिए वह इंडस्ट्री से दूर है।

बेटा बोलता है पंजाबी
अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी बेटी तारा तो अभी ज्यादा बोल ही नहीं पाती लेकिन बेटा जरूर टूटी-फूटी पंजाबी बोलता है।

चाकलेट परांठा, समोसा, जलेबी बनाता हूं
बालीवुड स्टार अक्षय कुमार को खाना पकाने का शौक है। वह बताते हैं कि वह चॉकलेट परांठा शानदार बनाते हैं। वे समोसे के साथ जलेबी भी बना लेते हैं।

हंसते हंसते लोटपोट
अक्षय कुमार ने कहा कि पाजी इन प्राब्लम की स्क्रीनिंग उन्होंने युवराज सिंह के साथ की। जब वे फिल्म देख रहे थे तो हंसते हंसते लोटपोट हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें