फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हरियाणा के कर्मचारी करेंगे हड़ताल!

Thu, 14 Nov 2013 10:01 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन की पूर्ण हड़ताल से उत्साहित हरियाणा सरकार के कर्मचारियों की यूनियनों ने 17 नवंबर को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला हो सकता है। हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य सुभाष लांबा ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान सरकार ने नहीं किया।

इसलिए बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा जिसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शामिल है। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए 17 नवंबर को सोनीपत में तालमेल कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के सदस्यों में राज सिंह दहिया, अमर सिंह यादव, धर्मबीर फौगाट भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों आक्रोश बढ़ रहा है।

लांबा ने कहा कि मुख्य सचिव पीके चौधरी के बयान से कर्मचारी गुस्से में हैं। लांबा ने कहा कि एक दिन की हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवाएं, बिजली और पानी सप्लाई में बाधा न डालने का फैसला कर्मचारियों का खुद का था। इसलिए हड़ताल के दौरान ये सेवाएं चलती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें