फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर विवाद पर भड़कीं किरण खेर- जितना विरोध करोगे, उतनी लोकप्रिय होगी

Sat, 29 Dec 2018 10:37 AM IST
Priyesh Mishra अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किरण खेर, सांसद - फोटो : file photo
विज्ञापन
एक्टर अनुपम खेर की मूवी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर हो रहे विवाद के मैदान में सांसद किरण खेर कूद गई और उन्होंने मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। किरण खेर, अनुपम खेर की पत्नी हैं और चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद हैं।
विज्ञापन


जब उनसे विवाद को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे पति ने मूवी ने डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है और उन्होंने बेहद शानदार अभिनय किया है। सच कहूं तो इस फिल्म में उनका किरदार उनकी अब तक की बेहतरीन फिल्मी किरदारों में से एक है। लेकिन इसका विरोध हो रहा है और विरोधी मानसिकता वाले लोग इस फिल्म पर राजनीति कर रहे हैं। करने दो, जिसने विरोध करना है। कांग्रेसी जितना इस फिल्म का विरोध करेंगे, फिल्म उतनी ही लोकप्रिय होगी।
विज्ञापन

पूरा भरोसा है, फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ेगी

anupam kher
सांसद खेर ने कहा कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा है और उनको इस बात का पूरा भरोसा है कि यह फिल्म कई रिकार्ड तोड़ेगी। डायरेक्टर करोड़ों रुपये लगाकर एक फिल्म बनाता है। ऐसे में किसी फिल्म का विरोध करना सरासर गलत है। ये उसकी मेहनत पर सवाल उठाने जैसा है। खेर ने ‘द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म  के निर्देशन की तारीफ की।

साथ ही विरोधियों खासकर कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह फिल्म प्रधानमंत्री दफ्तर के पूर्व सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है, तो फिर इसमें गलत क्या है। बता दें कि फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होनी है। गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और कांग्रेसी इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें