फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता के सीरियल में नजर आएंगी सोनाली

Mon, 29 Sep 2014 04:47 PM IST
शिवानी मेहता/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
- अजीब दास्तां है ये से क्या संदेश देना चाहती हैं?
विज्ञापन

मैं यही कहूंगी कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाओ और महिलाओं की इज्जत करो। अजीब दास्तां है ये हमारे देश की अधिकतर महिलाओं की कहानी है। मैंने यह सीरियल मां को समर्पित किया है। इसलिए इसके मुख्य किरदार का नाम 'शोभा' अपनी मां शोभा कपूर के नाम पर रखा है।

- शुरू होने से पहले ही सीरियल विवादों में है। आलोचकों का कहना है कि इसमें विवाहेत्तर संबंधों को दर्शया है?
यह एक महिला के आत्मनिर्भर होने की और उसके प्रोफेशनल रिश्तों की कहानी है। आलोचकों का भ्रम सात अक्तूबर को सीरियल शुरू होने के बाद अपने आप खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


- नाम से ये सीरियल कम और गाना ज्यादा लगता है?
यह पब्लिसिटी स्टंट है। दरअसल, अजीब दास्तां है ये..गाना हर जुबां पर है। सुनते ही लोग इसे गुनगुनाने लगते हैं। ऐसे में अगर सीरियल का नाम कुछ और होता तो उसे दर्शकों तक पहुंचाना इतना आसान नहीं था। बड़े अच्छे लगते हैं, क्या हुआ तेरा वादा जैसे सीरियल इसका जीवंत उदाहरण हैं।

- चर्चा है कि आपने सोनाली को प्रति एपिसोड चार लाख रुपये का ऑफर दिया है। आपके बाकी कलाकारों को जलन हो सकती है।
जिसे इस बात की परेशानी है, वह सीधे मुझसे बात करे। मेरे पास जवाब है, पहले सोनाली की तरह बॉलीवुड फिल्मों में काम करो और नाम कमाओ। फिर छोटे पर्दे पर मेरे धारावाहिक में काम करेंगे तो मुंह मांगा पैसा देने को तैयार हूं।
विज्ञापन


- आजकल अन्य चैनलों पर पाकिस्तानी सीरियल आपको कड़ी टक्कर दे रहे हैं। क्या उनसे खतरा महसूस होता है?
नहीं, मुझे किसी से कोई खतरा नहीं है। मेरी अपनी ऑडियंस है जो मुझे और मेरे धारावाहिकों को लगातार पसंद कर रही है। मैं ईमानदारी से अपने काम में लगी रहूंगी।

-आप डेलीसोप क्वीन बन चुकी हैं। फिर भी कोई ऐसी बात जिसमें खुद को कमजोर समझती हैं।
मुझे सीरियल की शुरुआत और उसे अंतिम रूप देना बेहद मुश्किल लगता है। कई बार महसूस होता है कि मैं यह प्रभावी रूप से नहीं कर पाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें