फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे और टीवी पर, 'अजीब दास्तां है ये...'

Mon, 29 Sep 2014 04:39 PM IST
शिवानी मेहता/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम चेहरे और चुलबुली हंसी की बात हो तो सोनाली बेंद्रे को कैसे भूल सकते हैं। फिल्मी जगत में नाम कमाने के बाद अब यह अभिनेत्री धारावाहिकों की दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है। जी हां, सोनाली अब टीवी धारावाहिक में कदम रख रही हैं।
विज्ञापन


अब तक आपने सोनाली को रिएलिटी शो में जज की भूमिका में देखा है लेकिन अब देश की महिलाओं को उनमें अपना अक्स दिखेगा। दर्शक आगामी 7 अक्तूबर से लाइफ ओके चैनल पर शुरू होने जा रहे सीरियल 'अजीब दास्तां है ये' में शोभा नाम की एक सशक्त महिला के रूप में सोनाली से रूबरू होंगे।

सास-बहू सीरियल्स की क्वीन बन चुकी निर्माता एकता कपूर का ये सीरियल लीक से हटकर होगा। एकता अब पर्दे पर महिलाओं को दबी सहमी नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त रूप में दिखाना चाहती हैं। सोनाली के साथ अपूर्व अग्निहोत्री और हर्ष छाया सीरियल में मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन


सोनाली, इसमें शोभा का किरदार निभा रही हैं जिसका पति समर्थ (हर्ष छाया) एक नेता है और किसी वजह से उसे जेल जाना पड़ता है। इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी शोभा के कंधों पर आ जाती है। वह एक कॉफी शॉप में नौकरी कर लेती है जिसे विक्रम (अपूर्व अग्निहोत्री) नाम का एक शख्स चलाता है। विक्रम बहुत जिद्दी और गुस्सैल है जबकि शोभा शांत और खुशमिजाज है। सीरियल की कहानी शोभा और विक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें