फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता संजय दत्त के पारिवारिक सदस्य का निधन

Wed, 05 Aug 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त के पारिवारिक सदस्य का देहांत हो गया। यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि उनकी बुआ थीं। मृतका का नाम रानी बाली था। वे 82 वर्ष की थीं और गोवा में रह रही थीं।
विज्ञापन


रानी बाली का विवाह हरियाणा  के उपमंडल नारायणगढ़ के गांव खानपुर राजपूतान निवासी बालकृष्ण बाली से हुआ था। बालकृष्ण बाली थल सेना में अधिकारी थे। कई साल पहले उनका भी निधन हो गया था।

रानी बाली के परिवार में दो बेटे अभिनेता निमाई बाली व निर्देशक गोपाल बाली तथा पुत्री सुनीता हैं। उनकी अस्थियां 12 अगस्त को गांव खानपुर राजूपतान में लाई जाएंगी। उनका अंतिम भोग व रस्म क्रिया गांव में ही होगी। रानी बाली के निधन से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें