फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मेयर के घर के पास मिला शव: पार्क के शेड में सो रहा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा कारणों का खुलास

Sat, 24 Jan 2026 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पुलिस ने आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के पार्क में मिला शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-27 में मेयर के आवास के नजदीक एक पार्क में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पार्क के अंदर बने शेड में सोई हुई अवस्था में मिला, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन



सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक रात के समय पार्क में सो रहा था। सुबह जब लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की तो वह बेसुध मिला, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।


पुलिस ने आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें