चुनाव में एचपीयू के लेफ्टआउट कर्मियों का मत निर्णायक होगा।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन बुधवार को चरणजीव गुट की ओर से दो ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें अनिल वोहरा ने नामांकन दाखिल किया। जबकि सुभाष नारंग ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।
8 अप्रैल को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। इससे पहले मंगलवार को विरोधी गुट की ओर से कैलाश जैन और सतबीर गर्ग ने नामांकन भरा। सतबीर गर्ग ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है।
बुधवार को वोहरा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन भरा। कैलाश जैन साहनी गुट के उम्मीदवार हैं। उन्होंने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। कैलाश जैन इस समय भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के भी पदाधिकारी हैं। 8 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की तारीख है, जबकि चुनाव 17 अप्रैल को हैं।
पार्टियों का दौर शुरू
चुनाव प्रचार के साथ ही पार्टियों का दौर शुरू हो गया है। चरणजीव गुट की ओर से बुधवार रात को एक होटल में पार्टी की गई। जिसमें वर्तमान अध्यक्ष चरणजीव सिंह की फेयरवेल पार्टी कहकर मतदाताओं को बुलाया गया। चरणजीव सिंह पिछले 4 साल से अध्यक्ष पद की कुर्सी पर हैं।