फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद था जमींदार, बेटे को बनाना चाहता था बड़ा अफसर लेकिन...

Wed, 12 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर टक्कर के बाद एक्टिवा और बीएमडब्ल्यू में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई के नजदीक सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू की चपेट में आकर जान गंवाने वाला एक्टिवा सवार गगनदीप अपने बेटे को उच्च शिक्षा देने के लिए शहर में रहता था। उसके परिजनों ने कहा कि गगनदीप फेज-3बी2 स्थित किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन


उसका बेटा 12 साल का है। जो एक नामी स्कूल में पढ़ता है। भले ही वह खुद जमींदार था, लेकिन अपने बेटे को बड़ा अफसर बनना चाहता था। इसके लिए वह बेटे को लेकर शहर आ गया था। सोमवार को वह अपने दोस्त चमकौर सिंह को साथ लेकर घूमने जा रहे थे। इसी बीच वह बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आ गए थे। 

जानकारी के मुताबिक, मृतक का मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया है। जैसे ही कार चालक की पहचान हो जाएगी। इसमें आरोपी का नाम जोड़ दिया जाएगा। दूसरी तरफ चमकौर को होश आने के बाद अब उसे पटियाला रेफर कर दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही उसकी स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा बीएमडब्ल्यू कार के मालिक का खुलासा

Mohali accident
एसएचओ सतनाम सिंह का कहना है कि गाड़ी पूरी तरह जल गई है। इस हादसे में गाड़ी के सभी दस्तावेज भी जल गए थे।  सिर्फ गाड़ी की नंबर प्लेट ही बच गई थी। इस कारण कार मालिक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

इसी को आधार बनाकर बुधवार को मोहाली पुलिस की टीम चंडीगढ़ के उस शोरूम में जाएगी। जहां से गाड़ी खरीदी गई थी। इसके बाद बीएमडब्ल्यू के मालिक का खुलासा हो जाएगा। जबकि सूत्र बता रहे हैं कि यह किसी नेता के जानकार की है। वहीं, जैसे ही मंगलवार को बीएमडब्ल्यू थाने पहुंची। उसे देखने के लिए लोगों का मेला लग गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें