फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: रावण के कुनबे से पहले जला आतंकवाद का पुतला

Wed, 12 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
रावण के कुनबे से पहले जला आतंकवाद का पुतला
विज्ञापन
मोहाली में मंगलवार को दशहरा ग्राउंड समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में दशहरा श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया। इस दौरान फेज-8 में सबसे पहले आतंकवाद के पुतले को जलाया गया, लेकिन रावण के कुनबे के जलने के बाद यह जलकर राख हो पाया।
विज्ञापन


इसके अंत में जमकर आतिशबाजी की गई, इससे माहौल खुशनुमा हो गया। पूरा ग्राउंड जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इन पलों को लोगों ने कैमरों और मोबाइल में कैद किया। वहीं, राम और रावण के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली।

जानकारी के मुताबिक, इस दौरान मुख्य आयोजन फेज-8 दशहरा ग्राउंड में करवाया गया। समागम में डीसी डीएस मांगट मुख्य मेहमान थे। पूजा अर्चना के बाद समागम की शुरुआत की गई। इसके बाद नव युवा क्लब फेज-5 के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध की प्रस्तुति दी। साथ ही लक्ष्मण, कुंभकरण व मेघनाद के युद्ध को भी कलाकारों ने पेश किया। इसके बाद पुतलों को आग लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। 
विज्ञापन

रावण जल गया, बच गए नवाज शरीफ

रावण के कुनबे से पहले जला आतंकवाद का पुतला
आतंकवाद के पुतले पर पाकिस्तान का झंडा लगाया गया था। जिसे डीसी ने उतरवा दिया, इसके बाद आग लगाने की कार्रवाई की गई। इस पुतले के बाद कुंभकरण, फिर मेघनाद और अंत में रावण के पुतले को आग लगाई गई। कमेटी द्वारा मेले में पहुंचे डीसी मोहाली, महिंद्रा एंड महिंद्रा के वीरेन पोपली, प्रमोद लांबा, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान संजीव वशिष्ठ को सम्मानित भी किया गया। 

इस मौके पर कमेटी के अनुराग अग्रवाल, मदन गौतम, लाल चंद, राम कुमार शाहीमाजरा, बीबी मैनी, पार्षद अशोक झा, अरुण शर्मा मौजूद रहे। पुतलों के दहन के बाद समागम के दौरान की गई रंग बिरंगी आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही।

सेक्टर-68 के दशहरा मैदान में रावण के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले को जलाने की योजना थी। लेकिन दिन में दो बार रावण के पुतले गिर गए। इस कारण कलाकार नवाज शरीफ का पुतला नहीं बना पाए। अंत में दशहरा कमेटी ने मीटिंग कर तीन पुतले जलाने का फैसला लिया। कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट अभिनव शर्मा ने कहा कि दिन में दो बार रावण का पुतला गिर गया था। इस कारण नवाज शरीफ के पुतले का प्रोग्राम टाल दिया गया। कमेटी के प्रधान शिंदर वाल सिंह बॉबी कंबोज ने बताया कि ट्राइसिटी में यह एक मात्र ऐसी रामलीला है जिसका मंचन बच्चों द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन

मटौर में भी मनाया गया दशहरा

रावण के कुनबे से पहले जला आतंकवाद का पुतला
श्री सनातन धर्म वेलफेयर सोसायटी द्वारा सेक्टर-70 मटौर में भी दशहरा मनाया गया। इसमें राजस्थान से आए कलाकारों द्वारा तैयार किए गए रावण के 65 फुट और कुंभकरण व मेघनाद के 55 फुट के पुतले जलाए गए। सोसायटी के प्रधान सिकंदर शर्मा की देखरेख में मनाए गए दशहरा समागम में कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन और रावण, कुंभकरण व मेघनाद युद्ध और राज तिलक के सीन पेश किए गए। 

सेक्टर-66 में मनाया गया दशहरा
हर साल की तरह इस बार भी सेक्टर-66 के निवासियों द्वारा दशहरा मनाया गया। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। समागम आईएसबी के सामने सेक्टर-66 में हुआ। समागम में अकाली पार्षद गुरमीत सिंह वालिया मुख्य मेहमान थे। उन्होंने सोसायटी के सदस्यों के साथ मिलकर पुतलों को जलाया।

फेज-1 में भी रही दशहरे की धूम
फेज-1 में भी दशहरे की धूम रही। यहां पर दो जगह रावण दहन हुआ। एक जगह अंकुश क्लब की तरफ से दशहरा मनाया गया। वही, फेज-1 की कमेटी ने भी दशहरा मनाया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें