फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना ड्राइवर ही ले उड़ा कार और नगदी

Tue, 29 Oct 2013 04:50 PM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने मालिक को घर के बाहर छोड़कर ड्राइवर ही गाड़ी लेकर लापता हो गया। उसे कई दफा फोन मिलाया गया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन


सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू दी गई है। शिकायत में कहा गया है स्कोडा लोरा कार में करीब डेढ़ लाख रुपये व अन्य सामान है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-10 निवासी संदीप सिंगला ने शिकायत दी है कि उनका ड्राइवर विवेक कार सहित उसमें रखा ब्रीफकेस (जिसमें डेढ़ लाख रुपये थे) और एक लैपटाप लेकर लापता हो गया।

उसने कार लेकर जाते वक्त कुछ देर में ही वापस आने की बात कही थी, लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने विवेक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें