निवेदिता, चंडीगढ़
खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाना हर भारतीय परिवार की परंपरा है। वैसे भी नमकीन खाने के बाद मीठे का मजा तो चाहिए ही और मीठा अगर स्वाद में कुरकुरा हो तो क्या बात हो। ऐसी ही एक मीठा पकवान है बैड का हलवा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। वो कैसे, बता रही हैं चंडीगढ़ की निवेदिता।
सामग्री
घी- दो चम्मच
चीनी- तीन चम्मच
बादाम- 50 ग्राम्र
दूध- एक कप
विधि-
पहले ब्रैड के छोटे-छोटे टुकड़े करें।
दो चम्मच घी में डालकर महक आने तक भूनें।
फिर इसमें दूध और चीनी को मिलाकर हिलाते रहें।
तब तक हिलायें जब तक घी कड़ाही न छोड़ने लगे।
फिर आंच से उतार लें।
कटे हुए बादाम डालकर गर्म-गर्म सर्व करें।