फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पोस्टल डे पर ब्लड डोनेशन कैंप, 29 ने किया रक्तदान

Sat, 15 Oct 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल पोस्टल डे के अवसर पर जीएमएसएच 16 के सहयोग से संदेश भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 29 लोगों ने रक्तदान किया। करीब 40 लोगों को खून लेने से डॉक्टरों ने मना कर दिया।
विज्ञापन


जीएमएसएच -16 के डॉक्टरों की टीम की देखरेख में शिविर में रक्त एकत्र किया गया।  इस दौरान शनिवार को बिजनेस डेवलपमेंट डे मनाया गया। साथ ही डाक विभाग की गतिविधियों पर बैठक में चर्चा की गई। डाक टिकटों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इस अवसर पर पंजाब एंड यूटी के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल पीके स्वैन के अलावा हरियाणा सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पीके महापात्रा, बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर एमएस ढिल्लों, अंबाला रेलवे डिवीजन के डीआरएम दिनेश कुमार, दूरदर्शन चंडीगढ़ के प्रोग्राम हेड डॉ. नसीब सिंह मिन्हास, पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर पौधा भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें