फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैलीसीमिया पीड़ितों के लिए ब्लड डोनेट करना चाहते हैं, तैयार हो जाइए

Wed, 03 May 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन कैंप
विज्ञापन
रक्तदान करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए मई, जून और जुलाई में हर हफ्ते ब्लड डोनेशन कैंप लगेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ थैलासीमिक चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि पहला कैंप पीजीआई में 6 मई को, दूसरा कैंप 20 मई को, तीसरा कैंप तीन जून का, चौथा 14 जून को जीएमसीएच-32 में, पांचवां 17 जून को पीजीआई में, छठा एक जुलाई को पीजीआई में और सातवां कैंप 15 जुलाई को लगेगा।

थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चे को हर दूसरे व तीसरे हफ्ते ब्लड की जरूरत पड़ती है। यदि वक्त पर ब्लड न मिले तो उनकी हालत खराब होने लगती है। चंडीगढ़ में कुल 430 पीड़ित मरीज हैं। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी चंडीगढ़ थैलासीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने उठा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था अब तक 162 ब्लड कैंप लगा चुकी है। कालरा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इन कैंपों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और थैलेसीमिक पीड़ित बच्चों की मदद करें। इस संबंध में यदि कोई जानकारी करना चाहता है तो वे मोबाइल नंबर 9914152779 पर कॉल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें