फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जून को इस जगह पर ब्लड डोनेट करने आएं, कई लोगों की जिंदगी बचाएं

Mon, 12 Jun 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन कैंप
विज्ञापन
अगर आप किसी की जिंदगी बचाना चाहते हैं तो सुनहरे मौके पर फायदा उठाएं। 14 जून को इस जगह पर ब्लड डोनेट करने के लिए आएं। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर अमर उजाला फाउंडेशन, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, लेदर डेन और रेडक्रास की ओर से 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में आयोजित शिविर का समय सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े चार बजे तक रहेगा। इस मौके पर पीजीआई स्थित रीजनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (रोटो) की टीम भी मौजूद रहेगी, जो रक्तदानियों को आर्गन डोनेशन के प्रति जागरूक करेगी और उनसे शपथ पत्र भरवाएगी।
विज्ञापन


रक्तदान के फायदे
- रक्तदान से हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि डोनेशन से खून पतला होता है, जो हार्ट के लिए अच्छा होता है।
- रक्तदान के बाद बोनमैरो नए रेड सेल्स बनाता है। इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदरुस्ती भी मिलती है।
- रक्तदान सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है।
- रक्तदान से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी कम होता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।

इसलिए करें रक्तदान
समाजसेवी संस्थाओं के अशोक मित्तल, बीएन शर्मा, इकबाल सेठी, राकेश संगर, संजीव चड्डा, राजकुमार मदान, देविंदर शर्मा और रमेश नारंग ने बताया कि गर्मियों के सीजन में ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाती है। इससे दुर्घटना में गंभीर घायल, सर्जरी के मरीज व डिलीवरी के दौरान महिलाओं को रक्त की जरूरत पड़ती है। वक्त पर रक्त नहीं मिला तो उनकी सांसें टूट सकती हैं इसलिए रक्तदान जरूर करें। कई लोग रक्तदान करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिलता। समाजसेवी संस्थाएं रक्तदानियों के एक बेहतर मंच उपलब्ध करवा रही हैं।

हर रक्तदानी को किया जाएगा सम्मानित
सेक्टर-17 ब्रिज मार्केट में आयोजित रक्तदान शिविर में हर रक्तदानी को संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पीजीआई और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें