नाइलिट हादसे के शहीदों की याद में चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में फायर कर्मचारियों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 96 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में दो साल पहले नाइलिट आग हादसे में शहीद हुए फायर कर्मी रविंदर शर्मा के परिवार ने भी भाग लिया।
जहां ज्वाइंट कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि शहीद रविंदर के बेटे धीरज को जल्द ही नौकरी पर ज्वाइन करा लिया जाएगा। रविंदर शर्मा की पत्नी का कहना है कि उन्हें वीरवार को दोपहर नगर निगम बुलाया गया है। इसमें ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता, चीफ फायर अधिकारी, फायर कमेटी के चेयरमैन एमपी कोहली ने भी भाग लिया। यह शिविर फायर ब्रिगेड वर्कस वेलफेयर यूनियन की ओर से किया गया था।