फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्ड एज होम में 109 ने किया रक्तदान

Mon, 18 Nov 2013 01:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सत्य साईं ओल्ड एज होम सेक्टर-30 में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 109 लोगों ने रक्तदान किया। यह आयोजन श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने पीजीआई के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया।
विज्ञापन


संगठन के जिला अध्यक्ष एपी चुघ ने बताया कि इसका उद्घाटन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर-30 के मुख्य प्रबंधक रूप सिंह ने किया। सभी रक्तदानियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

उन्होंने कहा कि सत्य साईं बाबा जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संगठन एक नवंबर से 23 नवंबर तक हर रोज कहीं न कहीं कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

हर दिन सुबह नगर संकीर्तन, रुद्राभिषेक का कार्यक्रम हो रहा है। यह रक्तदान शिविर भी जन्मदिवस कार्यक्रम का ही हिस्सा है। चुघ ने बताया कि 23 नवंबर को सत्य साईं बाबा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें