महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज डिवीजन की मैनेजमेंट और पंजाब ट्रैक्टर वर्कर यूनियन ने मिलकर कंपनी में खूनदान कैंप लगाया। कैंप का उद्घाटन सीओओ हरीश चव्हान ने किया।
उन्होंने इस दौरान खूनदान करने वाले अधिकारियों और मुलाजिमों को सम्मानित किया। जीएमसीएच सेक्टर-32 से आई डॉक्टरों की टीम ने 215 यूनिट खून एकत्र किया।
इसमें से सतीश कुमार विज ने 74वीं, नीलम सूद ने 39वीं, स्वर्न सिंह सिंह 45वीं बार, एसएस बरनाला ने 40वीं, मालविंदर सिंह टिवाना ने 20वीं, सुखबीर सिंह ने 16वीं, बलदेव कैरों ने 15वीं, बलविंदर साही व पलविंदर ने 5वीं, दलजीत रंधावा व केपी त्यागी ने चौथी बार खून दिया।
इस मौके पर कंपनी के अधिकारी जतिंदर गुजराल, अश्वनी अग्रवाल, विवेक बिंद्रा, राहुल गर्ग, यूनियन के प्रधान हाकम सिंह ज्वंदा, महासचिव रवि प्रकाश गुप्ता, हरचरन सिंह, दलजीत सिंह, जसबीर सिंह, योगेन्द्र प्रसाद, राम कुमार भी मौजूद थे।