खूनदान सबसे बड़ा दान है, समाजसेवी संस्थाओं को इसे लोक लहर बनाने के लिए आगे आना चाहिए। क्योंकि किसी व्यक्ति द्वारा किया खूनदान मौत से जूझ रहे व्यक्ति को नई जिंदगी देता है।
यह विचार नगर निगम कमिश्नर उमाकांत गुप्ता ने शनिवार को व्यक्त किए। वह लायंस क्लब और बाबा शेख फरीद ब्लड डोनर्स काउंसिल द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित खूनदान कैंप के उद्घाटन के बाद समागम को संबोधित कर रहे थे।
यह कैंप समाजसेवी मदन लाल गोयल की बरसी पर फेज पांच में लगाया गया था। निगम कमिश्नर ने दूसरी एनजीओ को भी ऐसे कैंप लगाने और लोगों को खूनदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने खूनदानियों को स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट भेंट किए। लायंस क्लब के प्रधान एनएस दालम ने कहा कि संस्था खूनदान कैंप के अलावा फ्री मेडिकल कैंप, नशों व एड्स के प्रति जागरूक करने की मुहिम और जरूरतमंदों की मदद को काम कर रही है।
कैंप के दौरान 85 लोगों ने खूनदान किया। जीएमसीएच-32 की टीम ने कैंप का संचालन किया और खून एकत्र किया। इससे पहले काउंसिल की प्रधान जसवंत कौर ने सभी का स्वागत किया।
इस मौके पर हाकम सिंह जवंदा, जेएस राही, जीवन गोयल, जेपी सिंह, केएस बेदी, आरपी सिंह, राज मल, एसके भल्ला, एचएस मिड्ढा, गुरचरन सिंह, करनैल सिंह भी मौजूद थे।