ब्लड डोनेशन कैंप में ख्ाून दान करते युवक
- फोटो : amar ujala
थैलासीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पीजीआई के जाकिर हाल में 153वां ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 305 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया। थैलेसीमिक बच्चों के लिए आयोजित कैंप का उद्घाटन जालंधर होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल के वाधवा ने किया।
इस मौके पर उनकी एडवोकेट पत्नी और बेटे ने भी ब्लड डोनेट किया। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि अगला कैंप 12 जून को जीएमसीएच 32 में आयोजित किया जाएगा। कैंप का उद्घाटन जीएमसीएच 32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर अतुल सचदेवा करेंगे।
एसोसिएशन के मुताबिक वे 403 थैलासीमिक चिल्ड्रेन के लिए हर साल आठ से नौ हजार ब्लड इकट्ठा करते हैं। थैलासीमिक बच्चों को हर दूसरे व तीसरे हफ्ते में ब्लड की जरूरत पड़ती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ब्लड डोनेशन कैंप में आएं और थैलेसीमिक बच्चों को ब्लड डोनेट करें।